फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2026: 'क्या मैं इसे रख सकता हूं?' फीफा विश्व कप ट्रॉफी के दीवाने हुए ट्रंप; इंफेंटिनो से की खास अपील

Sat, 23 Aug 2025 09:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फीफा प्रमुख जियानी इंफेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की और उन्हें फीफा विश्व कप की ट्रॉफी दिखाई। 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा विश्व कप ट्रॉफी दिखाते इंफेंटिनो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फीफा विश्व कप 2026 के लिए वाशिंगटन में पांच दिसंबर को ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या वह विश्व कप की ट्रॉफी अपने पास रख सकते हैं? इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए केनेडी सेंटर में ड्रॉ निकाला जाएगा। 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे। 
विज्ञापन

फीफा प्रमुख ने ट्रंप से की मुलाकात 
फीफा प्रमुख जियानी इंफेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की और उन्हें फीफा विश्व कप की ट्रॉफी दिखाई। इस चमचमाती ट्रॉफी को देखकर ट्रंप दीवाने हो गए। इंफेंटिनो ने कहा, 'केवल फीफा अध्यक्ष, देशों के राष्ट्रध्यक्ष और विजेता ही इसे (ट्रॉफी को) छू सकते हैं, क्योंकि यह केवल विजेताओं के लिए है। चूंकि आप विजेता हैं, तो निश्चित रूप से आप इसे छू भी सकते हैं।' इस पर ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, क्या मैं इसे रख सकता हूं? यह सोने का एक सुंदर टुकड़ा है। 

इंफेंटिनो ने ट्रंप को दिया विश्व कप फाइनल का टिकट 
इंफेंटिनो ने इस दौरान ट्रंप को फीफा विश्व कप फाइनल का टिकट भी दिया। इसका खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी विश्व कप देखने आ सकते हैं। पिछले सप्ताह अलास्का में शिखर वार्ता के बाद पुतिन द्वारा भेजी गई एक तस्वीर को दिखाते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इसमें बहुत उत्सुकता से आना चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन शांति प्रयासों के परिणाम के आधार पर पुतिन आ भी सकते हैं और नहीं भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि 2018 में राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका को 2026 फीफा विश्व कप का संयुक्त मेजबान बनाया गया था। सत्ता में वापसी के बाद से ट्रंप ने आव्रजन पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है, लेकिन उन्होंने कहा कि अधिकांश विश्व कप प्रशंसकों के लिए वीजा प्राप्त करना बहुत आसान होगा। ट्रंप ने कहा, कुछ देशों से आने वाले प्रशंसकों के लिए वीजा मिलना स्पष्ट रूप से थोड़ा अधिक कठिन होगा। ट्रंप ने अफगानिस्तान, हैती और ईरान सहित 12 देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें