अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना इस्तीफा देने के दो दिन बाद ही फिर सुपरलिगा टीम जिम्नासिया से जुड़ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं जिम्नासिया का कोच बना रहूंगा। क्लब में आखिर एकजुटता बन गई है।’
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष गैब्रियल पेलेग्रिनो का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह क्लब के साथ नहीं रहना चाहते थे। पेलेग्रिनो ने ही अर्जेंटीना फुटबॉल में उनकी वापसी कराई थी। हजारों की तादाद में उनके प्रशंसकों ने हालांकि अर्जेंटीना फुटबॉल के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करके उनकी वापसी की मांग की। इसे देखकर उन्होंने फैसला बदल लिया।