फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Messi vs Bellingham: क्या मेसी को उकसाना बेलिंगहम को पड़ गया भारी? मैदान पर बहस के बाद अर्जेंटीना ने पलटा मैच

Thu, 16 Jul 2026 12:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

सार

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मुकाबले के दौरान लियोनल मेसी और जूड बेलिंगहम के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
मेसी से भिड़ते बेलिंगहम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मुकाबला सिर्फ रोमांचक ही नहीं रहा, बल्कि भावनाओं और तनाव से भी भरपूर रहा। मैच के दौरान लियोनल मेसी और इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई अर्जेंटीनी प्रशंसकों का मानना है कि बेलिंगहम ने मेसी को उकसाने की कोशिश की, लेकिन उसका जवाब अर्जेंटीना के कप्तान ने अपने खेल से दिया।

विज्ञापन

बहस के बाद बदला मैच का रुख
 

  • वायरल वीडियो में बेलिंगहम मेसी से कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं और बातचीत खत्म होने के बाद मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। दूसरी ओर मेसी पूरे समय शांत नजर आए। उन्होंने सिर्फ सिर हिलाकर जवाब दिया और मैदान पर अपना ध्यान बनाए रखा।
  • कुछ ही देर बाद मेसी ने अपनी टीम के दोनों गोल में असिस्ट कर अर्जेंटीना को 2-1 की शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंच गया, जबकि इंग्लैंड का खिताबी सपना टूट गया।
 

मेसी से भिड़ते बेलिंगहम - फोटो : Twitter
बेलिंगहम ने बताया क्या हुई थी बातचीत
मैच के बाद जूड बेलिंगहम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह बहस किसी पुराने फाउल को लेकर थी और इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। उन्होंने कहा, 'हम एक फाउल को लेकर बात कर रहे थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। मुझे पता है लोग इसे बड़ा मुद्दा बनाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मुझे लगा कि पहले मेरे खिलाफ फाउल हुआ था। मेसी ने कहा कि उनके साथ हुए फाउल का क्या? मैंने उनसे कहा कि आप इतने मजबूत हैं कि ऐसे फाउल को झेल सकते हैं। बस इतनी ही बात थी।'
 
 

मेसी की जमकर तारीफ भी की
हार के बावजूद बेलिंगहम ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, 'मेसी के खिलाफ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी हार से बहुत दुख हुआ, लेकिन उनके सामने खेलने का मौका मिलना खास अनुभव है।' विश्वकप में मेसी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'लियो मेसी के खिलाफ खेलना शानदार अनुभव है। इस विश्व कप में उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा है। मैं फाइनल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'





 
विज्ञापन

मेसी और बेलिंगहम - फोटो : Reuters
विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं मेसी
39 वर्षीय मेसी इस विश्व कप में शानदार लय में हैं। सात मैचों में वह आठ गोल और चार असिस्ट कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 21 गोल, सबसे ज्यादा 33 मैच खेलने और सबसे ज्यादा 12 असिस्ट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उनकी नजर तीसरे गोल्डन बॉल पुरस्कार और लगातार दूसरे विश्व कप खिताब पर होगी, जहां फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें