फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए राउंड ऑफ-16 मुकाबले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अर्जेंटीना की 3-2 से जीत के बाद रेफरी और VAR के फैसलों को लेकर शुरू हुई बहस अब फुटबॉल की दुनिया से निकलकर राजनीति तक पहुंच गई है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भी इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मिस्र के साथ अन्याय हुआ। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विश्व कप में रेफरिंग को लेकर चल रही बहस को और हवा मिल गई।
सरकारी कार्यक्रम में अचानक विश्व कप का जिक्र
जोहरान ममदानी एक प्रशासनिक कार्यक्रम में शहर की नई बस सेवा योजना 'नेक्स्ट स्टॉप: बेटर बसेस, फास्टर सर्विस' की घोषणा कर रहे थे। वह बता रहे थे कि नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे। इसी दौरान उन्होंने अचानक विश्व कप विवाद का जिक्र कर दिया।
ममदानी ने कहा, 'इसका मतलब है कि आप अपने परिवार के साथ नाश्ता कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आपको अपने बच्चे के लिटिल लीग मैच में अंपायरिंग पर दोस्तों से बहस करने का समय मिलेगा। इसका मतलब है कि आप बच्चों के सोने से पहले घर पहुंच पाएंगे। और इसका मतलब यह भी है कि आप अपने दोस्तों के साथ इस बात पर सहमत हो सकेंगे कि मिस्र के साथ नाइंसाफी हुई थी।' उनका यह बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या हुआ था अर्जेंटीना बनाम मिस्र मैच में?