फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : मेसी के गोल के बावजूद हारा बार्सिलोना

Sat, 01 May 2021 07:41 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ला लिगा : ग्रेनेडा ने दूसरे हाफ में 16 मिनट में दो गोल कर 2-1 से दर्ज की जीत 
  • 26 गोल इस सत्र में 31 ला लिगा मैचों में कर चुके हैं लियोनल
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी के गोल के बावजूद बार्सिलोना को ला लिगा फुटबॉल में ग्रेनाडा के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से बार्सिलोना ने तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया और तीसरे स्थान पर खिसक गया।

विज्ञापन


हालांकि उसके रियल मैड्रिड के एक समान 71 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर जिनेदिन जिदान की टीम दूसरे नंबर पर है।

एटलेटिको मैड्रिड 73 अंकों के साथ शीर्ष पर है। मेसी ने 23वें मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी जो पहले हाफ तक जारी रही। मेसी इस सत्र के 31 ला लिगा मैचों में 26 गोल कर चुके हैं। दूसरे हाफ ग्रेनाडा ने 16 मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना को जीत से महरूम कर दिया। ग्रेनाडा के लिए यह गोल डार्विन माचिस (63वें मिनट) और जार्ज मोलिना (79वें मिनट) ने किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें