फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लीग में खेलेगा दिल्ली का सुदेवा एफसी

Thu, 13 Aug 2020 07:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईलीग - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली के सुदेवा एफसी और विशाखापत्तनम के श्रीनिधि एफसी दो शहरों के पहले क्लब हैं, जिन्हें आई लीग में खेलने को मंजूरी दी गई। एआईएफएफ की बोली समिति और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वीडियो कांफ्रेंस पर बैठक की जिसमें शिलिंग का रिनतिह क्लब ऐसा करने से चूक गया।

विज्ञापन


इन तीन संभावित क्लबों से 31 जुलाई को हुई बैठक में कुछ स्पष्टीकरण मांगे गए थे। सुदेवा जहां 2020-21 सत्र से अपनी यात्रा शुरू करेगा तो वहीं श्रीनिधि 2021-22 सत्र से आई लीग में खेलना शुरू करेगा। एआईएफएफ के अनुसार,‘मांगे गए स्पष्टीकरणों के लिए सौंपे गए दस्तावेजों की छंटनी और पिछली बैठक (31 जुलाई 2020) में संबंधित बोली लगाने वालों के प्रस्तुतिकरण देखने के बाद पीडब्ल्यूसी से सलाह मश्विरे के बाद सुदेवा को आई लीग 2020-21 में खेलने का अधिकार दिया गया। समिति ने श्रीनिधि एफसी को भी 2021-22 से खेलने की अनुमति दी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें