फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन लिवरपूल ने ईपीएल में आर्सेनल को 3-1 से हराया, दर्ज की सत्र की लगातार तीसरी जीत

Wed, 30 Sep 2020 05:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिवरपूल बनाम आर्सेनल - फोटो : twitter@premierleague
विज्ञापन

लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आर्सेनल को 3-1 से पराजित किया। गत चैंपियन की यह इस सत्र की लगातार तीसरी जीत है। लिवरपूल के लिए पदार्पण कर रहे डियोगो जोटा (88वें मिनट) ने अपनी नई टीम की ओर से गोल दागा। आर्सेनल को एलेक्सांद्र लकाजेते (25वें मिनट) ने बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद उन्होंने दो मौके गंवाए। लिवरपूल को सादियो माने (28वें मिनट) ने बराबरी दिलाई और फिर एंड्रयू रोबर्टसन (34वें मिनट) ने आगे कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें