फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA का सख्त फैसला, खाली स्टेडियम में खेलना होगा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नस्लभेदी टिप्पणी के कारण सीएसकेए मास्को को यूएफा चैंपियंस लीग में अपना अगला मैच खाली स्टेडियम में खेलना होगा।
विज्ञापन


यूएफा ने जांच के बाद सीएसकेए मास्को पर यह प्रतिबंध लगाया है। रूसी क्लब को चैंपियंस लीग में अगला मैच ब्रायन म्युनिख के खिलाफ खेलना है।

सीएसकेए मास्को और मैनचेस्टर सिटी के बीच हुए मुकाबले के दौरान रूसी क्लब के प्रशंसकों ने सिटी के मिडफील्डर याया तोरे पर नस्लीय टिप्पणी की थी।

याया तोरे ने शिकायत की थी कि मैच के दौरान स्टेडियम में रूसी प्रशंसकों ने बंदर कहा था। प्रशंसकों से नाराज तोरे ने सभी अश्वेत फुटबॉलरों से 2018 में रूस में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।  

रूस में ही होगा वर्ल्ड कप
इससे पहले, रूस में नस्लभेदी टिप्पणी मामले के बाद अश्वेत खिलाड़ियों के 2018 फुटबॉल वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ (फीफा) के अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने साफ किया है कि इन कारणों से रूस की मेजबानी नहीं छीनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने यह कभी नहीं कहा कि रूस से उसकी मेजबानी छीनी जाएगी। यह करना असंभव है। किसी खेल का बहिष्कार करना कोई हल नहीं है।"

हाल ही में मैंनचेस्टर सिटी के आइवरी कोस्ट के मिडफील्डर याया तोरे ने मास्को में एक मैच के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बहिष्कार की धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें