फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जीतते ही फ्रांस के राष्ट्रपति खुशी से झूमे तो हार के बाद भावुक हुईं कोलिंदा

Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फाइनल में जहां फ्रांस ने क्रोएशिया को मात देकर फीफा विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ-साथ और जिन लोगों ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा वह थे दोनों फाइलिस्ट देशों के राष्ट्रपति।
विज्ञापन

2 of 7
जी हां। दोनों ही राष्ट्रपति अपनी-अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने रविवार को मास्को के लुजानिकी स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 7
रेफरी की फाइनल विसल बजते ही जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल खुशी से झूम उठे, उछलते हुए उन्होंने बगल में बैठीं क्रोएशियाई राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक से गले मिलकर खुशी बांटी।

4 of 7
उस दौरान कोलिंदा तो सामान्य नजर आईं, लेकिन प्राइज सेरेमनी के दौरान अपने खिलाड़ियों के उदास चेहरे देखते ही वह भी रो पड़ी। उन्हें भी खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रहा।
विज्ञापन

5 of 7
कभी वह खुद को संभालते हुए अपने देश के खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ातीं तो कभी गले मिलकर उन्हें सांत्वना देतीं। 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश में भीगते खिलाड़ियों के आंसू पानी में बह तो रहे थे, लेकिन उदास चेहरा और हताश बॉडी लैंग्वेज यह बताने के लिए काफी था कि पहली बार फाइनल पहुंचने वाली यह टीम टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैदान में क्रोएशिया की जर्सी में एक राष्ट्रपति नहीं बल्कि एक फैन की तरह आईं कोलिंदा के खेल भावना की अब चारों ओर तारीफ हो रही है। बारिश में भीगते हुए उनकी तस्वीरों को देख हर किसी की नजरों में कोलिंदा की इज्जत और बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें