फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने 5वीं बार जीता 'बैल डी ओर' अवार्ड , की इस महान फुटबॉलर की बराबरी

Fri, 08 Dec 2017 09:58 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : File
विज्ञापन
रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 5वीं बार 'बैलन डी ओर' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ अब वो बार्सिलोना के सुपरस्टार खिलाड़ी लॉयनल मैसी की बराबरी कर चुके हैं। मेसी ने भी पांच बार इस नामी खिताब जीता। 
विज्ञापन


रोनाल्डो को गुरूवार की रात को पैरिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उस बार उनका मुकाबला मैसी और ब्राजील के नेमार के साथ था।  

I was pleased to welcome the 2017 #BallondOr ceremony in my Gustave Eiffel Room! ☺️ https://t.co/nPb71c5Blw #EiffelTower pic.twitter.com/mHJrcAA3py— La tour Eiffel (@LaTourEiffel) December 7, 2017
विज्ञापन




पांचवीं बार इस अवार्ड को जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा कि मैं इस अवार्ड को जीतकर बेहद खुश हूं। यह मेरे करियर के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं इस अवार्ड को हर साल जीतने की कोशिश करूंगा। 

ये भी पढ़ेंः स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी 19 करोड़ रुपए की कार, देखिए फोटोज

रोनाल्डो ने वर्ष 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए पहली बार यह खिताब जीता था। उसके बाद वर्ष 2013 और 2014 में उन्हें फिर यह अवार्ड मिला। 2016 में उन्होंने चौथी बार बैलन डी'ओर का खिताब जीता। वहीं मैसी ने 2009 से लेकर 2012 तक और फिर 2015 में यह अवार्ड जीता था।
विज्ञापन


बता दें कि रोनाल्डो के नाम 2016 में फीफा क्लब वर्ल्ड गोल्डन बॉल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें