फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में चौथी बार बैलन डि ओर खिताब अपने नाम किया। रोनोल्डो ने पुर्तगाल के लिए 55 मैचों में 68 (51 गोल और 17 असिस्ट) गोल किए हैं। इसके साथ ही उनके नाम 824 मैचों में कुल 567 गोल और 189 असिस्ट दर्ज हो गए हैं। किसी भी फुटबॉलर के लिए यह आंकड़े कमाल हैं।
रोनोल्डो का कमाल सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है। रोनाल्डो ने प्रदर्शन के बदौलत उनके क्लब ने तीसरी बार चैंपियंस लीग जीती। इसके अलावा पुर्तगाल ने भी पहली बार युरोपियन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
क्रिस्टियानों रोनाल्डों के चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनल मैसी उनसे काफी पीछे रह गए। मैसी इस सीर 61 मैचों में 58 गोल और 32 असिस्ट किए। मगर अपने देश को किसी बड़े खिताब में जीत दिलाने में नाकाम रहे मैसी से यह खिताब काफी दूर रहा।