फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला UEFA का 'प्लेयर ऑफ दी ईयर' अवार्ड

Fri, 25 Aug 2017 05:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo
विज्ञापन
रियल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ग्यानुलीइगी बफ़ोन और लियोनेल मेसी को पछा़ड़ यूइएफए का साल का प्लेयर ऑफ दा ईयर अवार्ड जीता है। यूरोपियन सोकर के सरकारी बोर्ड ने मोनेको में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


Read Also: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के पास से निकला 1450 करोड़ का कालाधन 

रोनाल्डो ने मेसी की तुलना में इस कामयाबी को ज्यादा हासिल किया है। रियल मेड्रिड की चैंपियन लीग में कई कठिन गोल करने के बाद रोनाल्डो ने अपनी टीम को कई अहम मैच जितवाए। रोनाल्डो को प्लेयर ऑफ ईयर का अवार्ड तीन बार हासिल हुआ है।

इससे पहले रोनाल्डो ने ये खिताब 2013, 2014 और 2015-16 में अपने नाम किया। बता दें कि रियल मेड्रिड ने फाइनल में जुवेंट्स को 4-1 से मात दी जिसमें पूरे टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 12 गोल दागे। जबकि लूका मोड्रिक ने बेस्ट मीडफिल्डर, मेड्रिड कप्तान सर्जियो रामोस ने बेस्ट डिफेंडर और बफोन ने बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड जीता। 
विज्ञापन


वहीं, अवार्ड मिलने की खुशी में रोनाल्डो ने कहा कि वर्ल्ड कप के हर मैच में चुनौती के रूप में मुझे हर साल एक जैसे गोल देखने को मिले और जिनसे जीत संभंव हो सकी। उन्होंने आगे कहा ये ट्रॉफी मुझे आगे के लिए अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी और मैं इसे कभी नहीं छोडूंगा। मैं रियल मैड्रिड के साथ जुड़ने पर बेहद खुश हूं। 

जुवेंट्स के गोल-कीपर और टीम के कप्तान ग्यानुलीइगी बफ़ोन वोटिंग में मेसी से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि मेसी भी प्लेयर ऑफ दा ईयर का खिताब दो बार हासिल कर चुके हैं।   
विज्ञापन


Read Also: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, एक बार फिर जीता यह खिताब

प्लेयर ऑफ दा ईयर के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ग्यानुलीइगी बफ़ोन और लियोनेल मेसी 80 कोच वाले एक पैनल के द्वारा चुने गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें