फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भारत आने की संभावना नहीं, अल नासर और एएफसी गोवा के बीच होना है मैच

Mon, 20 Oct 2025 03:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव

सार

सऊदी अरब के शीर्ष क्लब अल नासर की टीम एफसी गोवा के खिलाफ एएफसी चैंपियंस लीग 2 के मैच के लिए सोमवार की रात को पहुंचेगी लेकिन दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 22 अक्तूबर को होने वाले मैच के लिए मेहमान टीम के साथ आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भारत आने की संभावना नहीं है। रोनाल्डो को भारत में खेलते देखने के लिए प्रशंसक काफी बेताब थे, लेकिन माना जा रहा है कि रोनाल्डो भारत नहीं आएंगे। दरअसल, सऊदी अरब के शीर्ष क्लब अल नासर की टीम एफसी गोवा के खिलाफ एएफसी चैंपियंस लीग 2 के मैच के लिए सोमवार की रात को पहुंचेगी लेकिन दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 22 अक्तूबर को होने वाले मैच के लिए मेहमान टीम के साथ आने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सऊदी अरब के खेल समाचार पत्र अल रियादिया के अनुसार एफसी गोवा प्रबंधन के कई बार अनुरोध के बावजूद 40 वर्षीय रोनाल्डो अल नासर की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। एफसी गोवा ने पूर्व एएफसी कप विजेता अल सीब को हराकर चैंपियंस लीग के दूसरे चरण में जगह बनाई थी। इसके बाद उसे टूर्नामेंट के इस चरण के लिए अल नासर के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। रोनाल्डो पिछले कुछ समय से सऊदी अरब के इस क्लब की तरफ से खेल रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यभार प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो, जो अगले वर्ष होने वाले फीफा विश्व कप में खेलना चाहते हैं अपने कार्यभार के प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तथा खुद को विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने का मौका देना चाहते हैं। एफसी गोवा के खिलाफ मैच के बाद अल नासर 28 अक्तूबर को किंग्स कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी अल इत्तिहाद से भिड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें