इतना ही नहीं ला लिगा लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रोनाल्डो हैं। ला लिगा लीग में उन्होंने 291 गोल किए हैं। अपने क्लब और कंट्री के लिए खेलते हुए उन्होंने सीनियर लेवल पर अब तक 600 से भी ज्यादा गोल दागे हैं। एक एथलीट होने की वजह से रोनाल्डो अपनी फीजिक को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि रोनाल्डो शराब और सिगेरट से काफी परहेज करते हैं।
इसके अलावा वह दूसरे फुटबॉलर्स की तरह खुद को बेहतर दिखाने के लिए शरीर पर बड़े-बड़े टैटू गुदवाने से भी सख्त परहेज करते हैं। इस शानदार खिलाड़ी की ड्रिब्लिंग और फ्री किक का जवाब दुनिया के किसी गोलकीपर के पास नहीं है। मैदान पर रोनाल्डो का कलात्मक खेल किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकता है।
आइए देखते हैं रोनाल्डो के दस सबसे बेहतरीन गोल:
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/em6K272r7os" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>