रोनाल्डो का रिकॉर्ड बढ़ा 41 गोल तक
पहले हाफ के इंजरी टाइम में रोनाल्डो ने एक और शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। यह उनका 50वें क्वालिफायर मैच में 41वां गोल था। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसे कोई भी पुरुष फुटबॉलर छू नहीं पाया है। इसके साथ ही रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल गोलों की संख्या 143 हो गईस, जो कि पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक है। रोनाल्डो के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।
- इतिहास में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल: 133
- पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक मैच: 215+
- यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक गोल: 14
रोनाल्डो के नाम अब पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिकॉर्ड 143 गोल हो गए हैं। फीफा विश्व कप क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची हम आपको दिखा रहे हैं। रोनाल्डो से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद, मेसी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अर्जेंटीना के लिए 72 विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में 36 गोल किए हैं।
फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 51 मैचों में 41 गोल
- कार्लोस रूइज: 47 मैचों में 39 गोल
- लियोनेल मेसी: 72 मैचों में 36 गोल
- अली डेई: 51 मैचों में 35 गोल
- रॉबर्ट लेवांदॉस्की: 42 मैचों में 33 गोल
- क्रिस वुड: 31 मैचों में 29 गोल
- सरदार अजमौन: 41 मैचों में 29 गोल
- एडिन जेको: 42 मैचों में 29 गोल
- लुइस सुआरेज: 64 मैचों में 29 गोल
- करीम बाघेरी: 29 मैचों में 28 गोल