फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronaldo: रोनाल्डो की पेनल्टी मिस, फिर भी पुर्तगाल जीता; नेवेस ने आखिरी मिनट में दिलाई रोमांचक जीत

Sun, 12 Oct 2025 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मैच के 75वें मिनट में रोनाल्डो को पेनल्टी किक पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। हालांकि, टीम के मिडफील्डर रुबेन नेवेस ने इंजरी टाइम (90+1 मिनट) में शानदार गोल कर टीम को जीत दिलाई।
 
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही गोल करने से चूक गए हों, लेकिन पुर्तगाल ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। यूरोपीय विश्व कप क्वालीफायर (Euro 2026 Qualifiers) के ग्रुप एफ मुकाबले में पुर्तगाल ने आयरलैंड को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


मैच के 75वें मिनट में रोनाल्डो को पेनल्टी किक पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। हालांकि, टीम के मिडफील्डर रुबेन नेवेस ने इंजरी टाइम (90+1 मिनट) में शानदार गोल कर टीम को जीत दिलाई।

ग्रुप एफ में पुर्तगाल का दबदबा कायम
इस जीत के साथ पुर्तगाल ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और 9 अंकों के साथ ग्रुप एफ की शीर्ष स्थिति मजबूत की। अब वह दूसरे स्थान पर मौजूद हंगरी से 5 अंक आगे है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हंगरी ने अपने मुकाबले में आर्मेनिया को 2-0 से मात दी। डेनियल लुकाक्स और ज़ोम्बोर ग्रुबर ने हंगरी के लिए गोल दागे।

स्पेन, तुर्की और नॉर्वे ने भी दिखाई ताकत
ग्रुप ई में स्पेन ने जॉर्जिया को 2-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। चोटिल लामिन यामल की अनुपस्थिति में येरेमी पिनो और मिकेल ओयारजाबल ने गोल दागे।
वहीं, तुर्की ने बुल्गारिया को 6-1 से रौंद दिया।

ग्रुप आई में एर्लिंग हालैंड की हैट्रिक की बदौलत नॉर्वे ने एस्टोनिया को 5-0 से हराया। हालैंड के नाम अब 46 मैचों में 51 गोल दर्ज हो चुके हैं। यह नॉर्वे की लगातार छठी जीत थी, जिससे वह 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें