फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो का सऊदी प्रो लीग में 'शतक', 1000 गोल से बस 29 गोल दूर है यह पुर्तगाली फुटबॉलर

Fri, 08 May 2026 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

पांच बार के बैलोन डीओर विजेता रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल-नस्र से जुड़े थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में इस टीम ने सऊदी अरब में अभी तक कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती है।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में अपना 100वां गोल किया, जिससे अल-नस्र ने अल-शबाब को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर पांच अंकों की बढ़त बना ली। इस 41 वर्षीय फॉरवर्ड ने गुरुवार को मैच समाप्त होने से 15 मिनट पहले सादियो माने के क्रॉस पर हुए गोल किया जो उनके करियर का 971वां गोल है। यह इस सत्र में लीग में उनका 26वां गोल भी था।
विज्ञापन


चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी जोआओ फेलिक्स ने अल-नासर की तरफ से तीन गोल किए। इस जीत से अल-नस्र के 32 मैचों में 82 अंक हो गए हैं, जो दूसरे नंबर पर काबिज अल-हिलाल से पांच अंक अधिक हैं। अल-हिलाल को अभी तीन मैच खेलने हैं जो अल-नस्र से एक अधिक है।

पांच बार के बैलोन डीओर विजेता रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल-नस्र से जुड़े थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में इस टीम ने सऊदी अरब में अभी तक कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें