फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए लगाया 'तिहरा शतक'

Thu, 09 Apr 2015 04:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और रीयल मैड्रिड के लिए तिहरा शतक ठोक दिया।
विज्ञापन


पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए ला लीगा में रीयल मैड्रिड को न केवल रायो वालेकानो पर 2-0 की जीत दिलाई, बल्कि इस क्लब के लिए अपना 300वां गोल भी किया। उन्होंने क्लब के लिए अपने 288वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

रायो वालेकानो ने हालांकि पहले हाफ में गेंद पर बढ़िया नियंत्रण बनाया, लेकिन जब बात गोल करने के मौके बनाने की आई तो मैड्रिड ने बाजी मार ली। हाफ टाइम के बाद मैड्रिड ने अधिक मजबूती से वापसी की और गेरेथ बेल ने हेडर के जरिए टीम का खाता खोलने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास क्रॉस बार पर लगकर बेकार चला गया। इस दौरान अवसर आते और जाते गए।
विज्ञापन


तभी दानी कारवाजाल के पास पर रोनाल्डो ने टीम का खाता खोल दिया और इसी के साथ 288 मैचों में क्लब के लिए 300वां गोल ठोका।

लेकिन अगले मैच में खेलने पर रोनाल्डो पर बैन

इस गोल के 6 मिनट बाद ही रोनाल्डो ने रोड्रिगुएज को नपा तुला पास दिया, जिस पर उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसी के साथ ही रीयल मैड्रिड ने इस मैच को 2-0 के साथ अपने पक्ष में खत्म किया।

हाफ टाइम के बाद रोनाल्डो के खिलाफ रेफरी ने एक विवादित फैसला भी दिया। दरअसल, पेनाल्टी क्षेत्र के अंदर एंटोनियो अमाया ने जानबूझकर रोनाल्डो को नीचे गिरा दिया था, लेकिन रेफरी ने रोनाल्डो के खिलाफ फैसला देते हुए उनके अगला मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

बार्सिलोना की जीत में चमके मेसी, सुआरेज

ला लीगा चैंपियनशिप के एक अन्य मुकाबले में बार्सिलोना ने स्टार खिलाड़ियों लियोनल मेसी और लुइस सुआरेज की बदौलत अल्मेरिया को 4-0 से मात दी।

खेल शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद टीम के लिए मेसी ने कॉर्नर से शानदार गोल कर सत्र का अपना 44वां गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद हाफ टाइम के दस मिनट बाद सुआरेज ने इस बढ़त को दोगुना कर दिया।

टीम के लिए तीसरा गोल मार्क बार्तरा ने किया। इसके बाद सुआरेज ने अपना दूसरा और टीम के लिए निर्णायक चौथा गोल कर मैच को एकतरफा बना दिया। सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर पिछले 21 मुकाबलों में यह बार्सिलोना की 20वीं जीत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें