फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान करने में भी नए गोल बना रहे रोनाल्डो, देश की मदद के बाद अपनी टीम जुवेंटस को दी बड़ी राशि

Mon, 30 Mar 2020 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन

अपने देश पुर्तगाल की मदद के बाद दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब अपने क्लब जुवेंटस की मदद के लिए भी आगे हैं। रोनाल्डो और क्लब के उनके साथी खिलाड़ियों और कोच ने अपने चार माह के वेतन का एक तिहाई हिस्सा क्लब को कोरोना वायरस महामारी से उबरने के लिए दिया है। यह कुल राशि करीब 752 करोड़ रुपये (90 मिलियन यूरो) है। इनमें अकेले रोनाल्डो ने 83.6 करोड़ रुपये (10 मिलियन यूरो) क्लब के लिए छोड़ दिए हैं। वह क्लब के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो पुर्तगाल के तीन अस्पतालों को दस-दस आईसीयू दान देने के लिए अलावा आठ करोड़ से ज्यादा की राशि दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें