फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronaldo-Georgina: नौ साल तक डेट करने के बाद रोनाल्डो ने जॉर्जिना संग की सगाई, एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर की

Tue, 12 Aug 2025 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन

सार

जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।' 
विज्ञापन
1 of 5
जॉर्जिना और रोनाल्डो - फोटो : instagram
पुर्तगाल और अल नस्र के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर साझा की है। जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।' 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : instagram
दोनों साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लगभग नौ साल बाद दोनों ने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों की मुलाकात एक ब्रांड स्टोर में हुई थी। 2017 में इन दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था। जॉर्जिना फिलहाल पांचों बच्चों की देखभाल कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : instagram
जॉर्जिना, एक ट्रेन्ड डांसर हैं और उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। मैड्रिड जाने से पहले स्पेन के जाका में वह पली-बढ़ीं। रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने जीवन को काफी निजी रखा था। हालांकि, जॉर्जिना जो एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में कई फैशन शो में दिखाई दीं, उन्होंने प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज 'आई एम जॉर्जीना' के साथ अपने जीवन की एक झलक दिखाई।

4 of 5
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : instagram
रोनाल्डो ने डॉक्यूमेंट्री में जॉर्जिना को 'एक बहुत ही दिलचस्प लड़की, अपनी उम्र के लिए बहुत अधिक परिपक्व' के रूप में वर्णित किया था। रोनाल्डो और जॉर्जिना का परिवार अभी भी यूरोप में है, लेकिन ये कपल अपने बच्चों के साथ सऊदी अरब में है, क्योंकि रोनाल्डो सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्र का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : instagram
डायमंड रिंग की कीमत
रोनाल्डो ने जिस रिंग के साथ जॉर्जिना को प्रपोज किया, उसकी कीमत एक मिलियन यूएस डॉलर यानी 8.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जॉर्जिना अक्सर रोनाल्डो और बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें