फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के दो गोल से रीयल मैड्रिड जीता

Mon, 11 Mar 2013 06:09 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से रीयल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबाल लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराकर लगातार छठवीं जीत दर्ज की। पहले हाफ में दबदबे के बावजूद मैड्रिड के खिलाड़ी सेल्टा विगो के गोलकीपर जावी वारास को छकाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


टीम की ओर से पहला गोल रोनाल्डो ने एक घंटे का खेल खत्म होने के बाद किया। रीयल मैड्रिड की बढ़त हालांकि दो मिनट भी बरकरार नहीं रह सकी जब इयागो असपास ने सेल्टा को बराबरी दिला दी। वारास ने इसके बाद काका को पेनाल्टी क्षेत्र में गिरा दिया, जिससे रैफरी ने रीयल मैड्रिड को पेनाल्टी दिया।

रोनाल्डो ने इस पर सत्र का अपना 42वां गोल दागते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत से रीयल मैड्रिड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिन के अन्य मैचों में एथलेटिको मैड्रिड को रीयल सोसियादाद के हाथों 1-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह एथलेटिको मैड्रिड की अपने घर पर सत्र की पहली हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें