फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले व्यक्ति बने 

Fri, 18 Jun 2021 09:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले उन्होंने ही इंस्टा पर सबसे पहले 200 मिलियन यानी 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया था।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैदान के बाहर इतिहास रच दिया। दरअसल, रोनाल्डो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले भी उन्होंने ही इंस्टा पर सबसे पहले 200 मिलियन यानी 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बता दें कि दूसरे स्थान पर ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन हैं। ड्वेन के इंस्टाग्राम पर 246 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के साथ रोनाल्डो की शानदार उपलब्धियां हैं। 36 साल के रोनाल्डो 106 गोल के साथ देश के शीर्ष स्कोरिंग खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


इन वजहों से सुर्खियों में थे रोनाल्डो
बीते दिनों रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की दो बोतलों को हटाकर सभी को हैरान कर दिया था। इस घटना के बाद कोका कोला कंपनी को 30 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गई थी। बता दें कि कोका-कोला यूरो 2020 के आधिकारिक प्रायोजकों में से एक है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोका-कोला ने बयान में कहा, 'हर कोई अपने स्वाद और जरूरतों के हिसाब से अपनी ड्रिंक्स चुनने का हकदार है।' 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें