फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर से बनाई गई चार मंजिल इमारत की ऊंचाई के बराबर रोनाल्डो की प्रतिमा

Wed, 12 Feb 2020 09:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पेपर से एक प्रतिमा बनाई गई। इटली के वियारिजियो में कॉर्निवल के दौरान इसकी परेड निकाली गई। इस प्रतिमा की ऊंचाई चार मंजिल इमारत के बराबर है। वियारिजियो का कॉर्निवल विश्वभर में लोकप्रिय आइडल को दर्शाने के लिए प्रसिद्ध है। रोनाल्डो के स्टैच्यू को सिल्वर रंग में रोबोट जैसा लुक दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में पुर्तगाल के चॉकलेट निर्माता जॉर्ज कारडोसो ने चॉकलेट से रोनाल्डो का एक स्टेच्यू बनाया था। चॉकलेट से बना रोनाल्डो का स्टैच्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। स्विट्जरलैंड के गिविसेज में एक चॉकलेट फैक्ट्री में बने 1.87 मीटर लंबे इस स्टेच्यू को बनाने में 120 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें