फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football New Rule: मुंह ढककर लड़ोगे तो सीधा रेड कार्ड! फीफा विश्वकप से पहले खिलाड़ियों की चालाकी पर कसा शिकंजा

Wed, 29 Apr 2026 04:04 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर

सार

फुटबॉल में खिलाड़ियों के व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए नया बड़ा नियम लागू किया गया है। अब बहस के दौरान मुंह ढककर बात करने पर खिलाड़ी को लाल कार्ड मिल सकता है। साथ ही विश्व कप 2026 के लिए पीले कार्ड नियमों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
फीफा विश्वकप 2026 से पहले नया नियम - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व फुटबॉल की नियम निर्धारक संस्था इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (IFAB) ने बड़ा फैसला लेते हुए नया नियम मंजूर किया है। अब अगर कोई खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी से बहस के दौरान अपना मुंह ढककर बात करता है, तो उसे सीधे लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह फैसला वैंकूवर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। नया नियम 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप 2026 में लागू होगा।
विज्ञापन

 

विनीसियस जूनियर विवाद के बाद फैसला
यह नियम उस विवाद के बाद सामने आया है जिसमें रियल मैड्रिड स्टार विनीसियस जूनियर ने फरवरी में चैंपियंस लीग मैच के दौरान बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी पर मुंह ढककर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में यूईएफए ने प्रेस्टियानी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया था। यदि वह अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में चुने जाते हैं, तो शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।

फीफा विश्वकप 2026 से पहले नया नियम - फोटो : Twitter/ANI
आईएफएबी ने क्या कहा?
आईएफएबी ने अपने बयान में कहा, 'किसी विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ बहस के दौरान मुंह ढकने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड से दंडित किया जा सकता है।' इस बयान के बाद साफ हो गया है कि फुटबॉल में अब गुप्त बातचीत या अपमानजनक टिप्पणी छिपाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मैदान छोड़ने पर भी मिलेगी सजा
आईएफएबी ने एक और बड़ा नियम लागू किया है। अब यदि कोई खिलाड़ी रेफरी के फैसले के विरोध में मैदान छोड़ता है, तो उसे भी लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह नियम टीम अधिकारियों पर भी लागू होगा। यानी अगर कोई कोच या अधिकारी खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए उकसाता है, तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

फीफा विश्वकप 2026 से पहले नया नियम - फोटो : Twitter/ANI
पीले कार्ड नियम में भी बदलाव
फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए पीले कार्ड नियमों में भी राहत दी है। अब ग्रुप स्टेज में मिला एक पीला कार्ड नॉकआउट दौर में लागू नहीं होगा। इसी तरह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने पर भी पुराने कार्ड रिकॉर्ड से हट जाएंगे। फीफा ने कहा, 'फीफा परिषद ने फीफा विश्व कप 2026 के नियमों में संशोधन किया है, जिसके अनुसार ग्रुप चरण में मिला एक पीला कार्ड नॉकआउट चरण में मान्य नहीं होगा। इसी तरह क्वार्टर फाइनल में मिला एक पीला कार्ड अगले मैचों के लिए मान्य नहीं होगा।'

खिलाड़ियों और फैंस को फायदा
इन बदलावों का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि स्टार खिलाड़ी छोटे उल्लंघनों के कारण बड़े मैचों से बाहर नहीं होंगे। साथ ही मैदान पर अनुशासन भी बेहतर होगा। विश्व कप 2026 में अब सिर्फ गोल ही नहीं, नियमों की सख्ती भी चर्चा का विषय बनने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें