फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच खिताबी हैट्रिक लगाने उतरेंगे एटीके और चेन्नईयन

Sat, 14 Mar 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आईएसएल के फाइनल में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
  • 02 मौका होगा जब आईएसएल का कोई मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा
  • 01 बार दोनों टीमें इस लीग के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी
विज्ञापन
एटीके टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों की गैरमौजूदगी मे शनिवार को होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल में एटीके और चेन्नईयन एफसी खिताब की हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब आईएसएल का मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शनों के कारण नार्थईस्ट यूनाईटेड और बंगलूरू एफसी का लीग चरण का मैच गुवाहाटी में बिना दर्शकों के खेला गया था। दोनों क्लब लीग इतिहास में पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगे। 

खास बात यह है कि दोनों फाइनल में कभी नहीं हारे हैं। एटीके जहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर खिताबी मुकाबले में पहुंचा है वहीं चेन्नईयन ने दूसरे चरण के बाद वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। नए मैनेजर ओवेन कोएल ने दिसंबर के शुरू में चेन्नईयन का प्रभार संभाला और तब से टीम ने आठ मैच जीते। 
विज्ञापन


चेन्नईयन के लिए नेरीजुस वाल्सकिस ने 14 गोल दागे हैं। वहीं एटीके की टीम रॉय कृष्णा और डेविड विलियम्स पर निर्भर रहेगी। रॉय ने 15 गोल किए हैं और वह गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हैं। विलियम्स भी इस सत्र में समान रूप से खतरनाक दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें