फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी से फीफा विश्व कप, क्लब विश्व कप का कार्यक्रम प्रभावित

Sat, 19 Sep 2020 04:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी फीफा के क्लब विश्व कप के एक सत्र को स्थगित करने के बाद दूसरे सत्र को भी प्रभावित कर रहा है, इसके साथ ही कोविड-19 के कारण 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में हो रही देरी ने टूर्नामेंट को समय पर कराने को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने शुक्रवार को महाद्वीपीय क्लब चैंपियनशिप के लिए पारंपरिक सात-टीमों की टूर्नामेंट को नए तारीखों पर करने की पुष्टि की।

विज्ञापन


पहले इसका आयोजन दिसंबर में कतर में निर्धारित था। दक्षिण अमेरिका चैंपियन के बारे में जनवरी से पहले पता चलना संभव नहीं है, क्योंकि 2020 कोपा लिबर्टाडोरेस छह महीने के स्थगन के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हुआ है। इंफेंटिनो ने कहा, 'हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं, हम निगरानी कर रहे हैं कि क्या अगले साल (2021) की शुरुआत में कतर में इसका आयोजन हो सकता है।'

क्लब विश्प कप को पारंपरिक सात टीमों की जगह 2021 से 24 टीमों के बीच खेला जाना था, लेकिन फीफा ने इस योजना पर फिलहाल रोक लगा दी। यूरोपीय चैंपियनशिप और कोपा अमेरिका 2020 को एक वर्ष के लिए स्थगित होने के कारण फीफा को क्लब विश्व कप के आयोजन का समय मिल गया।
विज्ञापन


विश्व कप 2022 के लिए महाद्वीपीय क्वालीफायर मुकाबलों में हो रही देरी पर भी इंफेंटिनों ने चिंता व्यक्त की। एशिया में अगले साल से पहले इसके मैच नहीं होंगे। इंफेंटिनो ने कहा, 'मैं चिंतित हूं। यह एक वास्तविक समस्या है, खासकर अगर महामारी का असर खत्म या कमजोर नहीं हुआ तो हम सामान्य तरीके से खेलना शुरू नहीं कर सकेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें