फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27वीं लगातार जीत के साथ कोरिनथियंस ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी 

Tue, 20 Aug 2019 03:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-ब्राजील के महिला फुटबॉल क्लब ने द न्यू सेंट्स के लगातार सर्वाधिक मैच जीतने के कीर्तिमान को छुआ 
-यह उपलब्धि हासिल करने वाला कोरिनथियंस पहला पेशेवर महिला फुटबॉल क्लब बना
-95 गोल किए इस दौरान कोरिनथियंस ने और सिर्फ आठ खाए छह महीने में 
 
विज्ञापन
कोरिनथियंस महिला फुटबॉल क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के कोरिनथियंस महिला फुटबॉल क्लब ने एक अनूठी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोरिनथियंस क्लब ने सीरी ए वन में साओ जोस ईसी क्लब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से धोकर लगातार 27वीं जीत दर्ज कर सर्वाधिक मैच जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

विज्ञापन


लगातार सर्वाधिक 27 मैच जीतने का रिकॉर्ड वाल्श प्रीमियर लीग में खेलने वाले द न्यू सेंट्स के नाम दर्ज है। कोरिनथियंस यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला पेशेवर महिला क्लब बन गया। कोरिनथियंस ने करीब छह माह (26 मार्च) में अपने इस विजयी अभियान के दौरान रिकॉर्ड 95 गोल दागे और सिर्फ आठ खाए। इस दौरान उसने छह मैचों पांच और उससे अधिक गोल भी किए। 

द न्यू सेंटस ने तोड़ा था अजाक्स का 44 साल पुराना : द न्यू सेंट्स ने तीन साल पहले (2016) में लगातार 27 मैच जीतकर फुटबॉल के किसी भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक लगातार 26 जीत का अजाक्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। अजाक्स ने यह कीर्तिमान 1971-72 में स्थापित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें