फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Copa America Feminina: ब्राजील फुटबॉल टीम फिर चैंपियन, नौवीं बार जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना का खिताब

Sun, 03 Aug 2025 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्विटो (इक्वाडोर)

सार

गोलकीपर लोरेना दा सिल्वा ने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाकर ब्राजील को महाद्वीपीय चैंपियनशिप में लगातार पांचवां खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
ब्राजील महिला फुटबॉल टीम - फोटो : CONMEBOL Copa América Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर 39 वर्षीय मार्टा ने 82वें मिनट में मैदान पर कदम रखा और इंजरी टाइम के छठे मिनट में गोल करके ब्राजील को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त समय में भी गोल किया जिससे ब्राजील ने पहली बार मैच में बढ़त बनाई।
विज्ञापन

लेसी सैंटोस ने 115वें मिनट में गोल करके कोलंबिया को 4-4 की बराबरी पर ला दिया और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। गोलकीपर लोरेना दा सिल्वा ने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाकर ब्राजील को महाद्वीपीय चैंपियनशिप में लगातार पांचवां खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ब्राज़ील ने पिछले पांच फाइनल में चौथी बार कोलंबिया को हराया।
विज्ञापन

छह विश्व कप और छह ओलंपिक खेल चुकी मार्टा ने ब्राजील की तरफ से 206 मैचों में 122 गोल किए हैं। ब्राजील की तरफ से 45वें मिनट में एंजेलिना अलोंसो और 80वें मिनट में अमांडा गुटिएरेस ने भी गोल किए। कोलंबिया के लिए लिंडा कैसेडो ने 25वें मिनट में, मायरा रामिरेज़ ने 88वें मिनट में और सैंटोस ने गोल किए। ब्राज़ील की डिफेंडर टार्सियाने ने 69वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें