फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA 2018: कोलंबिया को लगा करारा झटका, फ्रैंक फाबरा घुटने में चोट के बाद बाहर

Mon, 11 Jun 2018 07:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

घुटने में चोट के बाद कोलंबिया के डिफेंडर फ्रैंक फाबरा अपने पहले विश्व कप में भाग नहीं ले पाएंगे। बोका जूनियर से खेलने वाले लेफ्ट बैक को इटली में अभ्यास सत्र के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई।

विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फाबरा ने निराशा जताते हुए कहा कि मैंने कड़ी मेहनत की और फिट रहने की पूरी कोशिश लेकिन इस चोट से मेरा दिल टूट गया है। मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में चार से छह महीने लग सकते हैं। अब उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ी जोस पेकरमैन को शामिल किया जाएगा। कोलंबिया का पहला मैच ग्रुप एच में 19 जून को जापान से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें