चर्चिल ब्रदर्स ने आई लीग-13 में पंजाब एफसी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर जीत के साथ आगाज किया। क्लब के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे आइजोल एफसी के पूर्व फॉरवर्ड लालखापुइमाविया (मापुइया) ने (45+2, 81वें मिनट) ने दो और विलिस प्लाजा (70वें मिनट) ने किया।
मैच के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की। ब्रदर्स ने पहले हाफ में अच्छा खेला दिखाया और कुछ मौके भी बनाए। मेजबान टीम ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में लालखापुइमाविया के गोल से बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पंजाब ने अपने तेवर कड़े किए पर इसका फायदा नहीं मिला। चर्चिल ने 70वें मिनट में प्लाजा के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। इसके 11 मिनट बाद लालखापुइमाविया ने एक और गोल कर चर्चिल की बढत 3-0 कर दी।