फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-Leauge: प्लाजा के दो गोल की बदौलत चर्चिल ब्रदर्स ने मोहन बागान को 3-0 से हराया

Sun, 25 Nov 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Wills Plaza
विज्ञापन

चर्चिल ब्रदर्स ने त्रिनिदाद एवं टोबेगो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को मोहन बागान को 3-0 से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन


इस साल के शुरू में ईस्ट बंगाल को छोड़कर चर्चिल से जुड़ने वाले प्लाजा ने बेहतरीन खेल दिखाया और चार मिनट (51वें और 55वें मिनट) के अंदर दो गोल दागे। उनके नाम पर अब टूर्नामेंट में पांच गोल दर्ज हो गए हैं। 

प्लाजा ने शिलांग लाजोंग के खिलाफ अपनी टीम की 4-2 से जीत में हैट्रिक बनायी थी। चर्चिल की तरफ से पहला गोल कप्तान दावदा कीसे ने किया। इस जीत से चर्चिल के पांच मैचों में 9 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मोहन बागान (आठ अंक) चौथे स्थान पर खिसक गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें