फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना को रोककर चिली ने पहली बार जीता कोपा अमेरिका कप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर चिली ने कप पर कब्जा कर लिया। चिली ने पहली बार कोपा कप का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


120 मिनट और एक पेनल्टी शूटआउट, जिसने चिली को कोपा कप दे दिया। चिली की ओर से टीम के हीरो एलेक्सि सानसेच रहे। उन्होंने आखिरी पेनल्टी शूटआउट में गोल कर चिली को 4-1 से जीत दिलाई।

वहीं, अर्जेंटीना के लिए फाइनल का दिन अच्छा नहीं रहा। टीम के पेनल्टी शूटआउट स्पेशलिस्ट  गोनजालो हिगुएन गोल करना मिस कर गए जो टीम पर भारी पड़ा।
विज्ञापन

मेसी का गोल नहीं आया टीम के काम

अर्जेंटीना के हीरो लियोनल मेसी भी टीम के लिए संकटमोचक नहीं बन सके। उनका इकलौता गोल भी टीम को जीत नहीं दिला पाया। उन्होंने टीम की ओर से इकलौता सफल पेनल्टी शूटआउट गोल किया।

हालांकि मैच की शुरूआत में मेसी ने अर्जेंटीना को चिली पर हावी बनाकर रखा था। दोनों टीम की ओर से पूरे समय तक कोई गोल नहीं हुआ।

लेकिन पेनल्टी शूटआउट में चिली ने अर्जेंटीना के एक गोल के जवाब में चार गोल दागकर बाजी मारी और पूरा गेम अपने पाले में कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें