दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में चिली ने पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को हराकर कोपा अमेरिका कप अपने नाम कर लिया।
कोपा अमेरिका चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चिली ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराया। पिछले साल भी चिली ने अर्जेंटीना को हराया था। अर्जेंटीना के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका था लेकिन टीम इस बार भी चूक गई।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी पर गोल दागने का दारोमदार था, लेकिन वे नाकाम रहे और खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को हार नसीब हुई।
23 साल बाद अर्जेंटीना के पास मौका था कोपा अमेरिका जीतने का, जिसे उसने गंवा दिया।
पिछले कोपा अमेरिका के फाइनल में भी चिली और अर्जेंटीना के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें चिली से अर्जेंटीना हार गया था।
इस बार के फाइनल मुकाबले में चिली के सिल्वा ने विनिंग पेनाल्टी लगाई।