फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नईयिन एफसी की कोशिश एएफसी कप में पहली जीत दर्ज करने पर

Tue, 16 Apr 2019 09:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नईयिन एफसी की टीम जब बुधवार को यहां एएफसी कप में अपने दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल की टीम मनांग मार्शयांगडी से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें एकजुट होकर प्रदर्शन करने पर लगी होगी। 

विज्ञापन


चेन्नईयिन ने 2017-18 इंडियन सुपर लीग खिताब जीता था लेकिन हाल में समाप्त हुए सत्र में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम तालिका में निचले स्थान पर रही। हालांकि टीम ने इसकी थोड़ी भरपायी करते हुए सुपर कप में दूसरा स्थान हासिल किया।

चेन्नई की टीम 13 अप्रैल को हुए सुपर कप फाइनल में एफसी गोवा से 1-2 से हार गयी लेकिन अब टीम इस निराशा को भुलाकर नेपाल लीग चैम्पियन के खिलाफ यहां एएफसी कप में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन


जान ग्रेगरी की टीम को बुधवार को जीत की दरकार है क्योंकि टीम ने तीन अप्रैल को यहां हुए एएफसी ग्रुप ई के शुरूआती मैच में भारतीय प्रतिद्वंद्वी क्लब मिनरवा पंजाब के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला था। 

चेन्नई के पास पूरी तरह से फिट टीम है क्योंकि आईएसएल के दौरान ज्यादातर समय चोटिल रहे जेरी लालरिनजुआला और धनपाल गणेश ने सुपर कप के दौरान कुछ मिनट मैदान पर बिताये थे। 

ग्रेगरी ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से सुपर कप फाइनल में मिली हार की निराशा के बाद इस मैच में खेलेंगे। लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम मनांग मार्शयांगडी के खिलाफ एएफसी कप मैच में पूरी तरह से ध्यान लगाये हैं। एएफसी कप में खेलना चेन्नई और देश के लिये बड़ा मौका है। यह मुश्किल मुकाबला होगा लेकिन हम इसके लिये तैयार हैं। ’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें