गत चैंपियन चेन्नईयन एफसी और केरल ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को गोलरहित ड्रॉ खेला। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेले गए इस ड्रॉ मुकाबले से केरल की टीम के आठ अंक हो गए है जबकि चेन्नईयन एफसी के नौ मैचों में पांच अंक हैं।
चेन्नई की टीम इस ड्रॉ से बेहतर गोल अंतर के कारण एफसी पुणे सिटी को पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गई है।