फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2017-18: चेन्नई सिटी और लाजोंग ने खेला गोलरहित ड्रॉ मैच

Sun, 11 Feb 2018 10:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई सिटी बनाम शिलोंग लाजोंग
विज्ञापन

चेन्नई सिटी और शिलोंग लाजोंग के बीच आईलीग फुटबॉल का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा। दोनों ही टीमों को गोल करने के मौके मिले थे लेकिन खिलाड़ी उन्हें भुना नहीं सके। ड्रॉ मैच से मिले एक अंक के साथ शिलोंग लाजोंग 16 मैचों में 18 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर चेन्नई सिटी 15 मैचों में 13 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। मोहन बागान के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी चोट के कारण चेन्नई सिटी के गोलकीपर उरोस प्रोलीजेनेक को अहम मुकाबले में बाहर बैठना पड़ा। पिछले मैच में पेनाल्टी बचाने वाले स्थानापन्न गोलकीपर कबीर को उनकी जगह उतारा गया।

दूसरी ओर लाजोंग की टीम ने मिनर्वा पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में उतरी टीम में चार बदलाव किए। लाचेनपा, लारेंस, लालरोलुहा और नोविन गुरंग की जगह निधिनलाल, जू हू, हार्डी और एलेन डयोरी को उतारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें