फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टरलिंग के गोल ने चेल्सी को ड्रॉ पर रोका

Thu, 22 Jan 2015 12:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लिश प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल के पहले लेग मुकाबले में नंबर वन टीम चेल्सी और नंबर आठ पर चल रही लीवरपूल के बीच खेला गया। मैच में शुरू से ही चेल्सिया हावी दिख रही थी। लेकिन हॉफ टाइम के बाद लीवरपूल के रहीम स्टरलिंग के उलटफेर ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


बुधवार को इंग्लैंड के अनफिल्ड ग्राउंड में हुए इस रोमांचक मुकाबले में 18 वें मिनट पर चेल्सी को पेनल्टी मिली। इसका फायदा उठाते हुए पेनल्टी शूटआउट एक्सपर्ट इडन हजार्ड ने गेंद जोस मोरिंहो को गेंद पास की। जिसे मोरिंहो ने गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद फर्स्ट हॉफ तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन गोल नहीं दाग पाई। लेकिन दूसरे हॉफ के अंतिम क्षणों में लीवरपूल ने उलटफेर कर दिया।

59 वें मिनट पर लीवरपूल टीम के दिग्गज डिफेंसिव प्लेयर स्टरलिंग ने गोल करके चेल्सी को चौंका दिया। आखिर तक चेल्सी जवाब में कोई दूसरा गोल नहीं कर पाई। इस तरह मैच का नतीजा ड्रॉ में समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इंग्लैंड निवासी स्टरलिंग का लीग में यह 7 वां गोल है। इस गोल के साथ ही लीवरपूल ने इस मैदान पर चेल्सी के विजयरथ को रोक दिया है। चेल्सी इस मैदान में लीवरपूल को लगातार दो मैच हरा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें