फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: चेल्सी नौ साल बाद फाइनल में, अब मैचेस्टर सिटी से होगा सामना

Fri, 07 May 2021 12:56 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • चैंपियंस लीग: 13 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड को सेमीफाइनल में दूसरे चरण में 0-2 से और कुल 1-3 से मिली शिकस्त 
  • 29 मई को इस्तांबुल में खिताब के लिए अब मैचेस्टर सिटी से होगा चेल्सी का सामना 
  • 08वां मौका है जब लीग का फाइनल एक ही देश की दो टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं तीसरी बार इंग्लैंड की टीमें आपस में ट्रॉफी के लिए टकराएंगी 
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेल्सी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में 13 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड को 2-0 से और कुल 3-1 से शिकस्त देकर नौ साल बाद फानइल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


अब खिताब के लिए चेल्सी का सामना 29 मई को इस्तांबुल में अपने ही देश के प्रीमियर लीग क्लब मैचेस्टर सिटी से होगा। चेल्सी तीसरी फाइनल इस लीग के फाइनल में पहुंची है।

इससे पहले वह 2008 और 2012 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी और 2012 में विजेता भी बनी थी। चेल्सी से अधिक बार दो इंग्लिश टीमें मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल (4-4 बार) ही फाइनल में पहुंचीं हैं। 
विज्ञापन


थॉमस पहले कोच
थॉमस ट्यूशेल पहले कोच हैं जो लगातार दूसरी बार दो अलग-अलग टीमों से लीग के फाइनल में पहुंचे। इस बार चेल्सी का मार्गदर्शन कर रहे थॉमस पिछले साल पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के कोच थे।   

टिमो व माउंट ने दागे गोल
चेल्सी ने दोनों हाफ में गोल किए। उसके लिए यह गोल टिमो वर्नर (28वें मिनट) और मेसन माउंड (85वें मिनट) ने दागे। टिमो ने इस सत्र में चेल्सी को 22 गोल करने में मदद की है जो कि टीम की ओर से सर्वाधिक है। इनमें से उन्होंने 12 किए और दस में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें