फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराकर चेल्सी एफए कप फाइनल में

Mon, 20 Jul 2020 02:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester United - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया की गलतियों का फायदा उठाकर रविवार को 3-1 की जीत से एफए कप फाइनल में जगह बनाई। अब उसका मुकाबला एक अगस्त को आर्सनल से होगा। डि जिया ने पहली गलती पहले हाफ के इंजुरी टाइम के 11वें मिनट में की जब ओलिवर गिरोड के सीजर अजपिलीक्यूटा के क्रास पर लगाए गए शॉट को उन्होंने अपने गोल की तरफ मोड़ दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद 46वें मिनट में मैसन माउंट ने उनकी गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जिससे चेल्सी 2-0 से आगे हो गया। हैरी मैगुएर ने 74वें मिनट में आत्मघाती गोल करके यूनाईटेड को एक और झटका दिया। ब्रूनो फर्नाडिस ने 85वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला, लेकिन इससे यूनाईटेड हार का अंतर ही कम कर पाया। इसका मतलब है कि फ्रैंक लैंपार्ड का चेल्सी के कोच के रूप में पहला सत्र एफए कप फाइनल के बिना समाप्त होगा।

चेल्सी और यूनाईटेड ने इस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग के जरिए चैंपियंस लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। लीस्टर सिटी को रविवार को टोटैनहैम ने 3-0 से हराया। इससे 2016 का चैंपियन लीस्टर सितंबर के बाद पहली बार शीर्ष चार से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया है। यूनाईटेड केवल गोल अंतर से लीस्टर से पीछे पांचवें स्थान पर है। चेल्सी का इन दोनों से एक अंक अधिक है और वह तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


चैंपियन लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह पक्की कर चुके हैं। टोटैनहैम की लीस्टर पर जीत में हैरी केन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल दागे और इस सत्र में अपने कुल गोल की संख्या 23 पर पहुंचाई। इस बीच ब्राउनमाउथ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा गहरा गया है। उसे साउथम्पटन ने 2-0 से हराया। ब्राउनमाउथ 20 टीमों में 19वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें