फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइवरी कोस्ट और चेल्सी के दिग्गज फुटबॉलर ड्रोग्बा ने लिया संन्यास

Fri, 23 Nov 2018 02:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Didier Drogba
विज्ञापन

आइवरी कोस्ट और चेल्सी के दिग्गज खिलाड़ी दिदिर ड्रोग्बा ने बीस साल के अपने शानदार कॅरिअर के बाद फुटबॉल से संन्यास ले लिया। ड्रोग्बा ने अपने पिछले 18 माह अमेरिकी क्लब फोनिक्स राइजिंग के साथ बिताए। वह इस क्लब के सह-मालिक हैं। चालीस वर्षीय ड्रोग्बा ने चेल्सी के लिए 381 मैचों में 164 गोल किए।

विज्ञापन


चार प्रीमियर लीग खिताब, चार एफए कप और 2012 चैंपियंस लीग जीता। उन्होंने आइवरी कोस्ट के लिए सर्वाधिक 65 गोल किए। ड्रोग्बा ने छह अलग-अलग देशों में फुटबॉल खेला, लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी फ्रांस और इंग्लैंड में मिली। अपने कॅरिअर में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 2006-07 और 2009-10 सीजन में प्रीमियर लीग गोल्डन बूट भी जीता।

ड्रोग्बा ने कहा कि 20 साल बाद मैंने अपने खेल कॅरिअर का समापन करने का फैसला लिया है। यह कॅरिअर के समापन का सही समय है। मैं अब युवा प्रतिभाओं के विकास में मदद करूंगा। वह फोनिक्स की ओर से आखिरी बार नंवबर आठ को यूएसएल कप के फाइनल मुकाबले में उतरे थे। उनकी टीम ने लुइसविल सिटी के खिलाफ यह मुकाबला 1-0 से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें