फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: अंतिम-चार में भिड़ेंगे इटली के दो क्लब, इंटर का सामना एसी मिलान से

Thu, 20 Apr 2023 11:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान

सार

मैनचेस्टर सिटी की टीम भी लगातार तीसरी बार इस लीग के सेमीफाइन में पहुंच चुकी है। यह टीम पिछले 15 मैचों में नहीं हारी है। ऐसे में यह टीम सेमीफाइनल में सभी के लिए बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन
एसी मिलान बनाम इंटर मिलान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के दो क्लब इंटर और एसी मिलान यूएफा चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मैच बेनफिका से 3-3 से ड्रॉ खेला, लेकिन वह कुल 5-3 के स्कोर से जीतकर अंतिम चार में पहुंच गया। इंटर मिलान ने पहले चरण का मैच 2-0 से जीता था। इंटर के लिए गोल निकोला बेरेला (14वें मिनट), लौटारो मार्टिनेज (65वें मिनट) और योकिन कोरिया (78वें मिनट) ने दागे। वहीं, बेनफिका के लिए तीन गोल फ्रेडिक ओरनेस (38वें मिनट), एंटोनियो सिल्वा (86वें मिनट) और पीटर मुसा (90+5वें मिनट) ने किए। 
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी की टीम भी लगातार तीसरी बार इस लीग के सेमीफाइन में पहुंच चुकी है। यह टीम पिछले 15 मैचों में नहीं हारी है। ऐसे में यह टीम सेमीफाइनल में सभी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इंटर और एसी मिलान के बीच मैच में जीतने वाली टीम सिटी से भिड़ सकती है। सिटी और बायर्न म्यूनिख के बीच क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। लेकिन सिटी ने पहले चरण का मुकाबला 3-0 से जीता था और टीम 4-1 के कुल स्कोर के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाने में सफल रही। 

अब सेमीफाइनल में सिटी का सामना 14 बार का विजेता रीयल मैड्रिड से होगा। म्यूनिख के लिए एकमात्र गोल जोशुआ किमिच ने पेनाल्टी पर किया। सिटी की टीम पहली बार यह खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है। वह 2021 के फाइनल में हार गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें