कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, खेल टूर्नामेंटों का आयोजन शुरू होने के बाद भी खिलाड़ियों का संक्रमित होना जारी है। फिलहाल पेरिस के मशहूर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दो खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पीएसजी ने बताया कि उसके दो खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है। फ्रांसीसी चैंपियन टीम ने इन खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। उन्हें जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल अपनाने के लिए कहा गया है।