फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: डेम्बेले के गोल से चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची PSG; खिताबी मुकाबले में आर्सेनल से टक्कर

Thu, 07 May 2026 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अब फाइनल में पीएसजी का सामना आर्सेनल से होगा। यह मुकाबला 30 मई को रात साढ़े नौ बजे से पुस्कस अरीना में खेला जाएगा। आर्सेनल ने एटलैटिको मैड्रिड को एग्रीगेट में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
पीएसजी की टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओस्मान डेम्बेले के गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन ने अपने चैंपियंस लीग खिताब का बचाव करने के आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है। डिफेंडिंग चैंपियन ने म्यूनिख के एलियांज एरिना में सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे लेग में एफसी बायर्न के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला और एग्रीगेट पर 6-5 से जीत हासिल की। अब फाइनल में पीएसजी का सामना आर्सेनल से होगा। यह मुकाबला 30 मई को रात साढ़े नौ बजे से पुस्कस अरीना में खेला जाएगा। आर्सेनल ने एटलैटिको मैड्रिड को एग्रीगेट में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में टीमें आपस में दो मैच खेलती हैं। एक होम ग्राउंड पर और एक विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर। दोनों को मिलाकर हुए गोल को एग्रीगेट कहा जाता है।
विज्ञापन

पीएसजी ने बायर्न म्यूनिख को हराया
लुइस एनरिक की टीम, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में इंटर के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन के साथ चैंपियंस लीग का खिताब जीता था, ने वहीं से शुरुआत की जहां एक साल पहले छोड़ा था और इस मुकाबले में सिर्फ दो मिनट में ही अपनी बढ़त बना ली। पीएसजी के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल किया। डेम्बेले ने ख्विचा क्वारात्सखेलिया के सटीक पास को गोल में बदल दिया। मेजबान टीम ने मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर ने शानदार बचाव किए। उन्होंने जोआओ नेवेस के हेडर को गोल में जाने से रोक दिया।

दूसरे हाफ में पीएसजी ने दिखाया आक्रामक खेल
पहले हाफ के आखिर में बायर्न ने अच्छा खेल दिखाया। जमाल मुसियाला के दमदार शॉट को पीएसजी के गोलकीपर माटवेई साफोनोव ने रोक लिया। इसके बाद मुसियाला का एक और शॉट थोड़ा ऊपर निकल गया। दूसरे हाफ की शुरुआत में पेरिस की टीम ने लगातार हमला किया। डिजायर डू और ख्वीचा क्वारात्सखेलिया के शॉट्स पर भी न्यूएर ने बेहतरीन बचाव किया। दोनों टीमों के पास कई मौके आए। डू को न्यूएर ने फिर गोल नहीं करने दिया, जबकि साफोनोव ने लुइस डियाज़ और माइकल ओलिस के शॉट रोककर अपनी टीम को बचाए रखा।
विज्ञापन

पीएसजी के बॉस ने क्या कहा
मैच के आखिर में हैरी केन ने शानदार मूव के बाद जोरदार शॉट मारकर गोल किया, जिससे बायर्न की वापसी की उम्मीद जगी। हालांकि, मेहमान टीम ने अंत तक बढ़त बचाकर मैच अपने नाम कर लिया। पीएसजी बॉस एनरिक ने कहा, 'बायर्न जैसी टीम के खिलाफ हमने जो कैरेक्टर दिखाया, वो बहुत सकारात्मक है। हम लगातार दूसरे चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हैं। यह बहुत इंटेंस था। बहुत मुश्किल था। वे सबसे ऊंचे लेवल पर फुटबॉल खेलते हैं। दोनों टीमें एक जैसी हैं, हमें ऊपर दबाव बनाना पसंद है। हम बहुत खुश हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें