फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: लीस्टर की बड़ी हार से चैंपियंस लीग की उम्मीदों को लगा झटका

Mon, 13 Jul 2020 03:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईपीएल - फोटो : social media
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर से ही शीर्ष चार में चल रहे लीस्टर सिटी की इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बोर्नमाउथ के हाथों 4-1 से करारी हार से चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। बोर्नमाउथ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इस जीत से उसने शीर्ष डिवीजन में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रखी।

विज्ञापन


लीस्टर ने जेमी वार्डी के 23वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त बनाई, लेकिन बोर्नमाउथ ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। उसकी तरफ से डोमिनिक सोलांके (67वें और 87वें मिनट) ने दो जबकि जूनियर स्टेनिसलास ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया था। जॉनी इवान्स के 83वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से भी लीस्टर को नुकसान पहुंचा।

लीस्टर ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे विश्राम के बाद लीग की वापसी पर जो छह मैच खेले उनमें से केवल एक में जीत दर्ज की। इन मैचों में उसने छह अंक हासिल किए और वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया। उसके कोच ब्रेंडन रोजर्स ने बोर्नमाउथ के हाथों हार के बाद अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी। अगर मैनचेस्टर यूनाईटेड अगले मैच में साउथैम्पटन को हरा देता है तो लीस्टर पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। अगर दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी पर से यूरोपीय लीग में खेलने का दो साल का प्रतिबंध नहीं हटता तो पांचवें स्थान की टीम भी चैंपियंस लीग में जगह बना देगी।
विज्ञापन


वॉल्वरहैम्पटन भी पांचवें स्थान पर पहुंचने की कोशिश में लगा है, उसने रविवार को एवर्टन को 3-0 से हराया, जिससे वह यूनाईटेड से अब केवल तीन अंक पीछे रह गया है। आर्सेनल और टोटेनहैम यूरोपा लीग में जगह बनाने की दौड़ से भी बाहर निकलने की स्थिति में दिख रहे हैं। टोटेनहैम ने हालांकि आर्सेनल को 4-1 से हराकर आठवें स्थान पर अपनी स्थिति कुछ मजबूत की है, लेकिन शैफील्ड यूनाईटेड इन दोनों से आगे सातवें स्थान पर है। इस बीच एस्टन विल्ला ने क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराकर शीर्ष लीग में बने रहने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें