फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन लिवरपूल की 57 साल और यूनाइटेड की 67 साल की सबसे बड़ी हार

Tue, 06 Oct 2020 06:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social Media
विज्ञापन

लिवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक ही दिन में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड को टोटेनहम के हाथों 1-6 से और लिवरपूल को एस्टोन विला से 2-7 से करारी शिकस्त मिली। यह टीम पिछले सत्र के आखिरी दिन ही निचले दर्जे में खिसकने (रेलिगेशन) से बाल बाल बची थी। इंग्लैंड में पिछले 67 साल में कोई गत चैंपियन टीम इतनी बुरी तरह से नहीं हारी है। लिवरपूल की भी 57 साल में यह सबसे बुरी हार है। 

विज्ञापन


रविवार को हुए छह मैचों में 25 गोल दागे गए जो 90 साल के ईपीएल इतिहास में सर्वाधिक हैं। अन्य मैचों में वेस्ट हैम ने लीसेस्टर को 3-0 से, आर्सेनल ने शेफील्ड शील्ड यूनाइटेड को 2-1 से, वोल्वरहैम्पटन ने फुलहम को 1-0 से और साउथम्पटन ने वेस्ट ब्रोमविच को 2-0 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें