फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबाॅल: कनाडा ने अमेरिका को कड़ी चुनौती देते हुए ड्रा पर रोका 

Fri, 10 Nov 2017 03:48 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
विज्ञापन
कनाडा महिला फुटबाॅल टीम - फोटो : CBC.ca
विज्ञापन
कनाडा की महिला फुटबाॅल टीम ने दुनिया की नंबर वन अमेरिकी महिला फुटबाॅल टीम के सामने ड्रा खेलकर वैंकूवर में 28017 दर्शकों के समक्ष फुटबाॅल का रोमांच पेश किया। अमेरिका की ‌शक्तिशाली टीम के हर आक्रमण का जवाब कनाडा की टीम ने बेहद संजीदगी से दिया। एलेक्स मोर्गन ने अमेरिका की ओर से पहला गोल किया। इसके बाद कनाडा की ओर से एड्रियन लियोन ने गोल कर हिसाब बराबर कर दिया। 
विज्ञापन


अमेरिकी टीम ने बाद में मैच पर बढ़त बनाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन कनाडा ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। उत्तरी अमेरिका के दो देशों के बीच दो मैचों की फ्रेंडली सीरीज खेली जा रही है। दोनों देशों के बीच मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। दर्शक हार जीत को एक प्रतिष्‍ठा बना लेते हैं। अमेरिकी टीम से मुकाबला करने के लिए कनाडा के खिलाड़ी अपना सौ फीसदी देते हैं। 

कनाडा टीम की मिड फिल्डर डेसीरी स्कॉट ने मैच के बाद कहा कि हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अन्य मैच के मुकाबले काफी बेहतर और अलग रहा। हम अमेरिका के खिलाफ मैच कभी खत्म नहीं करते। अमेरिका के साथ खेलने में काफी  रोमांच आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें