विश्व कप के दौरान फुटबाल खिलाड़ियों से गर्भवती होने वाली रूसी महिलाओं को मुफ्त बर्गर देने के अपने ऑनलाइन विज्ञापन पर बर्गर किंग ने माफी मांगी है। फेसबुक के स्थानीय प्रतिद्वंदी वीके पर इस फास्टफूड श्रृंखला के अकाउंट पर विज्ञापन में कहा गया था कि रूस को कुछ अच्छे, 'फुटबाल जीन्स' का फायदा मिल सकता है।