फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मई से वापसी को तैयार बुंदेसलीगा, कोरोना के बीच बहाल होने वाली पहली मुख्य यूरोपियन लीग होगी

Fri, 24 Apr 2020 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कोरोना के बीच बहाल होने वाली पहली मुख्य यूरोपियन लीग होगी
  • दोनों डिविजन के 36 क्लबों की बैठक में हुआ फैसला, सरकार से हरी झंडी का इंतजार
  • 55 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है बार्यन म्यूनिख। क्लब ने 25 में से 17 मैच जीते, चार हारे और चार ड्रॉ रहे
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी बुंदेसलीगा नौ मई से वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ यह कोरोना के बीच मैदान पर वापसी करने वाली पहली मुख्य यूरोपियन लीग बन जाएगी। जर्मनी फुटबॉल लीग (डीएफएल) के सीईओ क्रिश्चियन सेफर्ट की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई दोनों डिविजन के 36 क्लबों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होंगे। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का होगा।

विज्ञापन


सेफर्ट ने कहा बुंदेसलीगा वापसी के लिए तैयार है। यह नौ मई हो या इसके बाद यह मायने नहीं रखता। अंतिम तिथि तय करना हमारे हाथ में नहीं। यह फैसला तो सरकार तय करेगी। हमने आज कोई तय तिथि निर्धारित नहीं की है। ज्ञात रहे की ज्यादातर क्लब सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए अभ्यास पर लौट आए हैं। बुंदेसलीगा के मैच 13 मार्च से बंद हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार धीरे-धीरे देशभर से बंदिशें हटा रही है।

ये बरते जाएंगे एहतियात

  • खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच
  • 322 अधिकतम लोग बुंदेसलीगा के दौरान स्टेडियम में रह सकेंगे
  • 270 लोग दूसरे स्तरीय खेलों के दौरान मौजूद रह सकते हैं    
  • 1100 के करीब खिलाड़ी लीग से जुड़े हैं। इन सभी को कोरोना का टेस्ट करवाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें