जर्मन लीग बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख को अपने घरेलू मैदान पर बोरसिया मोनचेनग्लैंडबाख के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। बायर्न के स्टार राबर्ट लेवांडोव्स्की ने 18वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला जो इस सीजन में उनका 20वां गोल था लेकिन विपक्षी टीम ने चार मिनट के अंदर में दो गोल कर बढ़त हासिल कर ली।
जर्मन लीग बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख को अपने घरेलू मैदान पर बोरसिया मोनचेनग्लैंडबाख के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। बायर्न के स्टार राबर्ट लेवांडोव्स्की ने 18वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला जो इस सीजन में उनका 20वां गोल था लेकिन विपक्षी टीम ने चार मिनट के अंदर में दो गोल कर बढ़त हासिल कर ली। फ्लोरियन नेयूहास ने 27वें मिनट में बोरसिया को बराबरी दिला दी। चार मिनट बाद स्टीफन लेनर के हेडर ने बोरसिया को 2-1 से आगे कर दिया। यह बढ़त अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
संक्रमित सितारों की कमी खली :
कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण मैच में कोई दर्शक मौजूद नहीं था। टीम के प्रदर्शन पर अपने कई नियमित खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण भी असर पड़ा है। उसके नौ खिलाड़ी संक्रमित और एकांतवास के कारण उपलब्ध नहीं थे। यह सर्दियों की छुट्टियों के बाद टीम का पहला मैच था। खासतौर पर मैनुएल नेऊर, लुकास हर्नांडेज, लियोन गोरेतजका, लेराय साने की कमी खली।
आठ साल पहले किए प्रदर्शन की बराबरी :
लेवांडोव्स्की के प्रदर्शन ने यह जरूर सुनिश्चित किया कि बेयरन ने अपने लगातार 65वें मैच में गोल किया। यह 2014 में उनके प्रदर्शन की बराबरी है। पांच मैचों में लगातार जीत के बाद टीम को पहली हार मिली है।