फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundesliga 2020: लीवरकुसेन ने शाल्के से ड्रॉ खेलकर चैंपियंस लीग की उम्मीद बरकरार रखी

Mon, 15 Jun 2020 10:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

बायर्न लीवरकुसेन ने रविवार को यहां बुंदेसलीगा फुटबाल टूर्नामेंट में शाल्के को 1-1 से ड्रा पर रोककर चैंपियंस लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। शाल्के के पास जनवरी के बाद पहली जीत दर्ज करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन जुआन मिरांडा का 81वें मिनट में किया गया आत्मघाती गोल उसे भारी पड़ा। इस तरह से उसकी टीम पिछले 13 मैचों से एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है जो कि क्लब का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले शाल्के की तरफ से डेनियल कालिगुरी ने 52वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इस ड्रॉ से लीवरकुसेन के 31 मैचों में 57 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शाल्के के इतने ही मैचों में 39 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है। एक अन्य मैच में आगसबर्ग ने फ्लोरिन लीदरलेचनर के पहले मिनट में ही किए गए गोल की मदद से मेंज को 1-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें